सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दो यात्रियों की कहानी: कैसे बाहरी लोगों ने वह भारत देखा जिसे दुनिया अक्सर अनदेखा कर देती है

अक्सर भारत को लेकर दुनिया में कई तरह की नकारात्मक धारणाएँ फैलायी जाती है । ऑनलाइन चर्चाओं से लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया तक, अक्सर वही बातें सबसे ज्यादा फैलती हैं, जिनमें डर, आलोचना या नकारात्मकता शामिल होती है। लेकिन इसी शोर के बीच भारतीयों की असली गर्मजोशी, दयालुता और इंसानियत की कहानियाँ अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। हालांकि, हाल में दो विदेशी यात्रियों के ताज़ा अनुभवों ने इस एकतरफा छवि के पीछे छिपे उस भारत को सामने रखा है, एक ऐसा भारत जिसे शब्दों से नहीं, केवल अनुभवों से समझा जा सकता है। 1. ऑस्ट्रेलियाई महिला की कहानी: ‘क्या यही वह भारत है जिसके बारे में सबने मुझे चेतावनी दी थी?’ पहली कहानी एक ऑस्ट्रेलियाई महिला यात्री की है, जो भारत आने से पहले तरह-तरह की चेतावनियों और ऑनलाइन फैलाए गए नकारात्मक अनुभवों के बीच घिरी हुई थी। दोस्तों ने उसे लगातार सतर्क रहने की सलाह दी थी, और इंटरनेट पर उपलब्ध डराने वाली कथाओं ने उसके मन में भारत को लेकर एक गहरा संदेह पैदा कर दिया था। लेकिन भारत पहुँचते ही उसके पूर्वाग्रह एक-एक कर टूटने लगे। गलियों में बेझिझक घूमना हो या रात में सड़कों पर चलना, स्थानीय लोगो...